पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, दो दिन के तनाव के बाद परिस्थिति स्वाभाविक

सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (नि.सं.)। पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत की घटना को लेकर बुधवार से माटीगाड़ा में तनाव का माहौल देखा जा रहा था। गुरूवार को माटीगाड़ा के ठक्कर के पास महानंदा ब्रिज पर स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर पथावरोध कर विरोध पद्रर्शन किया। लेकिन शुक्रवार को परिस्थिति स्वाभाविक है। आज सुबह बेचन राय का अंतिम संस्कार किरणचंद्र श्मशान घाट में किया गया।


ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर को माटीगाड़ा पुलिस ने बेचन राय नामक एक व्यक्ति को शराब बेचने के आरोप में थाने में लेकर गयी थी। इसके बाद शाम को उसे परिवार वालों के पास खबर आयी कि बेचन राय बीमार हो गया था। बाद में उसे माटीगाड़ा ब्लाॅक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद परिवार के लोगों में क्षोभ देखा गया था।

मृतक के बेटे राहुल राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा मार.पीट के कारण उसकी पिता की मौत हुई है।हालांकि, पुलिस की ओर से बताया गया है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/casibom