रायगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत

रायगंज, 7 फवरी (नि.सं.।) उत्तर दिनाजपुर जिलेे के रायगंज थाना अंतर्गत नागर ब्रीज के पास सड़क हादसे मेें 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतक का नाम सादिया फतेमा है। वह करणदिघी थाने के भोपला गांव की निवासी थी।

सूत्रों के अनुसार आज उक्त बच्ची अपने पिता के साथ बाइक से पानीशाला नाना के घर जा रही थी। तभी नागर ब्रीज के पास वह बाइक से गिर गयी। उसी दौरान पीछे आ रहे एक लाॅरी ने उसे कुचल दिया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes