राजवंशी समुदाय की संस्कृति का पालन करते हुए फूलबाड़ी के पश्चिम धनतला की महिलाओं ने की तीस्ताड़ी पूजा

फूलबाड़ी, 6 मई(नि.सं.)। फूलबाड़ी के पश्चिम धनतला की महिलाओं ने राजवंशी समुदाय की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार तीस्ताबुड़ी पूजा का आयोजन किया। शुक्रवार शाम को इलाके की महिलाओं ने मिलकर स्थानीय फूलबाड़ी के महानंदा नदी के किनारे यह पूजा की।


ऐसा माना जाता है कि तीस्ताबुड़ी की पूजा में प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और परिवार की सलामती का संकल्प लिया जाता है। यह धार्मिक समारोह राजवंशी समुदाय के बीच सदियों से चला आ रहा है। यह संस्कृति मेछिनी, तीस्ताबुड़ी और भेदिखेली के नाम से भी जाना जाता है।

लेकिन यह संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। राजगंज के फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम धनतला की महिलाओं ने उस संस्कृति को बनाए रखने के लिए यह पूजा करती है। पूजा पुरानी रीति के अनुसार सम्मानपूर्वक की जाती है। परिवार सहित सभी के कल्याण की कामना की जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *