सिलीगुड़ी के स्कूल में साइबर पीस यात्रा, बच्चों को सिखाए गए ऑनलाइन सुरक्षा के गुर

सिलीगुड़ी, 9 फरवरी (नि.सं.)। समय के साथ बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) लेडीज़ विंग की पहल पर साइबर थाना के सहयोग से “साइबर पीस यात्रा” कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में मिलनपल्ली स्थित फणिभूषण माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। साइबर थाना के आईसी सम्राट मित्रा ने छात्रों को मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी तथा साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लोगों से दूरी रखने, सोशल मीडिया पर सीमित जानकारी साझा करने और मोबाइल में स्क्रीन लॉक व सिम लॉक का उपयोग करने की सलाह दी।कार्यक्रम में साइबर थाना के एसआई अरुण राय के साथ JITO लेडीज़ विंग की अध्यक्ष वीनत बैद, मुख्य सचिव वीनस बैद, उप सचिव मोनिका कुंडलिया व श्वेता बधानी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetinterbahistophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahismatbetmatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetmatbetbetcio girişpusulabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişcasinolevantholiganbetpusulabetsekabetcasibomgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes