सिलीगुड़ी में ‘अरण्य सप्ताह’ की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिलीगुड़ी, 14 जुलाई (नि.सं.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी में ‘अरण्य सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 14 जुलाई से 20 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के जरिए शहरभर में पर्यावरण के महत्व को उजागर करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैकुंठपुर वन विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व हरित भविष्य तैयार करना है। मंगलवार को बाघाजतिन पार्क से इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर एक विशेष टेब्लो (झांकी) का उद्घाटन किया गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान और पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, इस पहल के तहत कुल 1 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

‘अरण्य सप्ताह’ के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से वृक्षारोपण, जागरूकता शिविर और कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास ही सिलीगुड़ी को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और रहने योग्य बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisamgbahismatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetmatbetbetcio girişpusulabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişcasinolevantholiganbetpusulabetsekabetcasibom Built with ❤︎ by appycodes