सिलीगुड़ी पुलिस की टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर बनी मददगार, ठगी के पैसे 24 घंटे में लौटाए

सिलीगुड़ी, 14 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए शुरू की गई 24 घंटे की टूरिस्ट हेल्पलाइन मुश्किल में फंसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। हेल्पलाइन शुरू होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न सिर्फ समस्याओं का समाधान किया, बल्कि ठगी की रकम भी वापस कराई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार निवासी अंकित कुमार गंगटोक घूमने के लिए सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचे थे। यहां उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक टूर एंड ट्रैवल्स पेज से 33 हजार रुपये का टूर पैकेज बुक किया था, जिसमें होटल, भोजन और घूमने की पूरी व्यवस्था का दावा किया गया था।

ऑनलाइन भुगतान के बाद उन्हें गंगटोक जाने वाली गाड़ी में बैठा दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि न तो होटल बुक था और न ही किसी प्रकार की कोई व्यवस्था की गई थी। खुद को ठगी का शिकार पाकर अंकित कुमार ने तुरंत सिलीगुड़ी पुलिस की टूरिस्ट हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही ट्रैफिक एसीपी सुबीर दत्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जंक्शन ट्रैफिक गार्ड के आईसी रिदम साहा को जांच और सहायता के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय तक पहुंच बनाई। मुख्य आरोपी फरार मिला, लेकिन पुलिस ने एक अन्य संबंधित व्यक्ति को पकड़कर 24 घंटे के भीतर ही पर्यटक के पूरे 33 हजार रुपये वापस दिला दिए। जिसके बाद एसीपी सुबीर कुमार दत्त ने फोन कर पर्यटक अंकित कुमार को उनकी रकम वापस करवा दिये। राशि वापस मिलने पर अंकित कुमार ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इतनी तेज कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी।

वहीं, इसी हेल्पलाइन के जरिए एक अन्य शिकायत में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पर्यटकों से अवैध रूप से वसूले गए 200 रुपये वापस कराए।

लगातार दो मामलों में त्वरित कार्रवाई के बाद सिलीगुड़ी पुलिस की यह 24 घंटे की टूरिस्ट हेल्पलाइन पर्यटकों के बीच भरोसे का मजबूत जरिया बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahismatbetmatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetmatbetbetcio girişpusulabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişcasinolevantholiganbetpusulabetsekabetcasibom Built with ❤︎ by appycodes