सिलीगुड़ी, 29 नवंबर (नि.सं)। विश्व विजेता रिचा घोष से मुलाकात करने के लिए आज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी सिलीगुड़ी पहुंचे। कोलकता से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शुभेंदु अधिकारी सीधे सिलिगुड़ी के हाथीमोड़ स्थित ऋचा घोष के घर रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ सांसद राजू विष्ट, विधायक शंकर घोष, विधायक शिखा चटर्जी और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। ऋचा घोष से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने ऋचा घोष को फूलों का गुलदस्ता, सोने की चेन और 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
ऋचा घोष के घर से बाहर आकर शुभेंदु अधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऋचा घोष के नाम पर सिलिगुड़ी में स्टेडियम बनाने की इच्छा जताई है। वे इस पहल का स्वागत करते हैं। लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। यदि उसके पहले स्टेडियम बन जाए तो अच्छा होगा। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर बंगाल के साथ सौतेला रवैया खत्म हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में नदियों से अवैध रूप से बालू-पत्थर की तस्करी और जंगलों की कटाई बढ़ती जा रही है। लेकिन राज्य सरकार चुप है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सिलीगुड़ी में सरकारी जमीन पर भगवान महाकाल मंदिर बनाने की घोषणा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे से मंदिर नही बनता है। मुख्यमंत्री मंदिर बनाने की घोषणा करके लोगो को टोपी पहनाना चाहती है। इस सरकार के विदाई की घंटी बज चुकी है।
विश्वकप विजेता ऋचा घोष के घर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, सोने की चेन और 5 लाख रुपये का चेक किया भेंट

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे पर लगे आरोप
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। पत्नी पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंबिकानगर इलाके की है। इस मामले में पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य कमल बर्मन के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बंद घर से महिला का शव, इलाके में सनसनी
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। देवीडांगा इलाके से रविवार को एक बंद घर के अंदर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान झारी बर्मन (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, झारी बर्मन अपने पति…
सिलीगुड़ीसेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, रिभा लामा गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। सेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रिभा लामा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माटीगाड़ा थाने की मदद से पुलिस ने उत्तरायण इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी अदालत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी गाड़ी; चालक घायल
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत मल्लागुड़ी स्थित एनबीएसटीसी डिपो के सामने देर रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जबकि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवतियों समेत…
