कर्सियांग में बड़ा हादसा, खाई में वाहन गिरने से 3 महिलाओं की मौत के साथ 5 लोग घायल

कर्सियांग : कर्सियांग में अनियंत्रित होकर एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया गया है कि आज शाम कर्सियांग के सिपाहीधुरा में 55 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन अनियंत्रित हो गया।


जिसके चलते वाहन खाई में गिर गया। मृतकों के नाम सविता लेप्चा, वीना राय और सरस्वती तमांग बताया गया है। वहीं घायलों में कार चालक सूरज छेत्री, सेलेस्टिना लेप्चा, आरुष लेप्चा, संयोग राय और सुरेखा प्रधान शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम सिलीगुड़ी से यात्रीयों को लेकर एक वाहन सोनादा जा रहा था। तभी सिपाहीधुरा में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस घटना में मौके पर ही 3 महिलाओं की मौत हो गयी।
खबर मिलते ही कर्सियांग थाने की पुलिस, आपदा मोचन दल और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई।


जिसके बाद घायलों को बरामद कर कर्सियांग महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरी तरफ, मामले की जानकारी मिलते ही जीटीए के मुख्य कार्यकारी अनीत थापा, नूरी शेरपा सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहूंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *