सिलीगुड़ी, 30 अक्टूबर (नि.सं.)। पिता को खाना देने आ रहा 12 वर्षीय नाबालिग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नाबालिग का नाम सूरज दास है। घटना सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास के जलेश्वरी इलाके में घटी है।
बताया जा रहा है कि सूरज के पिता लक्ष्मण दास एक दुकान में काम करते हैं। हर दिन की तरह सूरज अपने पिता को खाना देने के लिए साइकिल से जलेश्वरी रोड से आ रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार तेल टैंकर ने नाबालिग को धक्का मार दिया। घटना में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल नाबालिग को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाबालिग को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया।
सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास पर सड़क दुर्घटना, नाबालिग घायल

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीदार्जिलिंग मोड़ पर नया आरओबी का एक हिस्सा खुला, जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग मोड़ पर लंबे समय से जारी जाम की समस्या के बीच रविवार को नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सांसद राजू बिष्ट और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय पोद्दार की मौजूदगी में आरओबी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नए आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू हो…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी राउंड टेबल इंडिया की अनूठी पहल, फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्रों को कराया हवाई यात्रा
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ACE राउंड टेबल 232 ने समाज सेवा के तहत एक अनोखी मिसाल कायम की है। अपने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत संस्था ने भारती हिंदी विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों के एक समूह को उनकी ज़िंदगी की पहली हवाई यात्रा का अनुभव कराया। शनिवार को यह नन्हे यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ जाने वाली फ्लाइट…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में नाबालिगा से शादी और प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। नाबालिगा से शादी करने, उसके साथ यौन संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने उसके पति एमडी अलीमुद्दिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिलीगुड़ी के आदर्श नगर का निवासी है और ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिगा से शादी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में आयोजित रोजगार मेले में 85 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के माटीगाड़ा ब्लॉक स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के कुल 85 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे। यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत हुआ, जिसमें 19…
