मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्गापूजा से पहले क्षेत्र में कई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में इस सड़क के मरम्मत कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।
जानकारी के अनुसार, विधाननगर बाजार से चिकनमाटी तक जाने वाली इस ग्रामीण सड़क की हालत काफी खराब थी। इस सड़क पर करीब 15 गांवों के लोग निर्भर हैं। इसके अलावा, हाई स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, बाजार और बैंक तक पहुंचने के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।





