प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के अधिकारियों, विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की सीमा इकाई के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीमापार वन्यजीव तस्करी की पहचान, वन्यजीव अपराधों की निगरानी, अवैध गतिविधियों का पता लगाने और उनकी रोकथाम के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सुकना के रेंज अधिकारी दीपक रसाइली, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के इंस्पेक्टर के. पोद्दार, डॉ. सुनीता प्रधान और डॉ. नकुल छेत्री ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वन्यजीव अपराधों की निगरानी, तस्करी के नेटवर्क की पहचान और सीमापार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।





