सिलीगुड़ी, 03 अगस्त (नि.सं.)। राज्य सरकार के निर्देश पर आज से ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026’ की शुरुआत हो गई। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की पहल पर यह विशेष कार्यक्रम आगामी 9 अगस्त तक चलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ से की गई। इस दौरान उपस्थित आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद टेब्लो और प्लेकार्ड के माध्यम से विभिन्न जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित करते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में रैली निकाली गई।





