सिलीगुड़ी, 12 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक स्कूल बस दुर्घटना में कई छात्र घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सिलीगुड़ी के शांतिनगर इलाके में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक गैरसरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की दीवार से टकरा गई। घटना को लेकर इलाके में काफी उत्तेजना फैल गई। वहीं, घटना में बस के अंदर मौजूद कई छात्र घायल हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चालक और कंडक्टर दोनों नशे में थे। जिस वजह से बस तेज गति से इलाके से गुजर रही थी। बाद में घटना की सूचना पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक समेत कंडक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
सिलीगुड़ी में स्कूल बस दुर्घटना, कई घायल

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के रेड लाइट इलाके में अनोखे अंदाज में मना भाईफोटा
सिलीगुड़ी, 11 नवंबर (नि.सं.)। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और ममता का प्रतीक भाईफोटा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। हालांकि, सिलीगुड़ी के रेड लाइट इलाके में इस बार भाईफोटा का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। समाज…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पूरे धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अन्नकूट महाभोग के आयोजन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन वासियों को इंद्रदेव के बजाय…
सिलीगुड़ीभक्ति और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा किन्नर समुदाय, सिलीगुड़ी में वर्षों से कर रहा मां काली की पूजा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सामाजिक पहचान और परंपरागत सीमाओं से परे भक्ति, आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल किन्नर समुदाय पेश कर रहा है। सिलीगुड़ी के बारीभाषा मदानी बाजार इलाके में किन्नर समुदाय की ओर से आयोजित काली पूजा इस वर्ष भी स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समुदाय के सदस्य पिछले कई वर्षों से लगातार इस…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जमीन विवाद में भाजपा की महिला नेत्री पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में जमीन विवाद को लेकर घर पर हमला करने, परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा सोने के गहने और नकदी लूटने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में भाजपा की महिला नेत्री मामूनी दास और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया गया है। घटना एनजेपी थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत…
