सिलीगुड़ी, 18 अप्रैल (नि.सं.)। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के आशीघर चौकी इलाके से सामने आया है, जहां स्कूटी की डिक्की तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सायन कर्मकार अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड, निरंजन नगर इलाके पहुंचे थे। उन्होंने अपने दोस्त के घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर खरीदारी के लिए विधान मार्केट चले गए।
जब वह वापस लौटे तो देखा कि स्कूटी की डिक्की का लॉक टूटा हुआ है और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये गायब हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित सायन कर्मकार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाजार गए थे। वापस आने पर डिक्की टूटी मिली और पैसे गायब थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि दो संदिग्ध युवक स्कूटी के पास देखे गए थे।
सायन ने यह भी आशंका जताई कि घर से निकलने से पहले वह स्कूटी का हॉर्न ठीक कराने एक गैरेज गया था, जहां दो लोगों ने डिक्की में रखे पैसों को देखा था। उसे शक है कि वही लोग इस चोरी की वारदात में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में आशीघर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सिलीगुड़ी में स्कूटी की डिक्की तोड़कर 25 हजार रुपये की चोरी, इलाके में हड़कंप

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के प्रमुख व्यस्त इलाकों में शामिल एसएफ रोड पर पार्किंग की जगह सजी दुकानें, राहगीर परेशान
सिलीगुड़ी, 23 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर के प्रमुख व्यस्त इलाकों में शामिल एसएफ रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन आवाजाही करते हैं। लेकिन सड़क किनारे निर्धारित पार्किंग स्थल पर एक के बाद एक दुकानें लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां वाहनों की पार्किंग होनी चाहिए, वहां दुकानें लगने के कारण…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर 8 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के नया बाजार अग्रसेन रोड इलाके में एक स्वर्ण आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर करीब 8 लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव चौधरी (23) उर्फ बांटा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16…
