सिलीगुड़ी,14 अप्रैल (नि.सं.)। शादी के चंद महीनों के भीतर ही एक युवती का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सिलीगुड़ी के सुकांतपल्ली इलाके की है। मृतका का नाम प्रियंका मित्र है।
बताया गया है कि युवती का परिचय शुभम मित्र नामक एक युवक से हुआ था। युवती ने इस बारे में घरवालों को बताया था, लेकिन घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।इसलिए युवती ने भाग कर शादी कर ली। आज सुबह प्रियंका का फंदे से लटकता शव बरामद होने के बाद परिजनों ने कहा कि शादी के बाद से उनकी बेटी पर अत्याचार किया जाता था। प्रियंका मित्र के पिता प्रकाश चंद्र दास 32 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद थे।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पर्यटन कार्यालय में कार्यरत थी। शादी के बाद से ही प्रियंका के पति शुभम मित्र और उसके परिवार वाले उस पर अत्याचार करते थे। आज सुबह प्रियंका के फंदे से लटकता शव किया गया है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने ससुराल वालों की अत्याचार को सहन नहीं कर पाने के कारण उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। प्रियंका ने सुसाइड यही लिखा है। घटना के बाद प्रियंका के पति शुभम मित्र को एनजेपी थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है।
