सिलीगुड़ी में शंकर घोष एक बार फिर हुए विजय, बोले-उनका मुख्य लक्ष्य सिलीगुड़ी का समग्र विकास

सिलीगुड़ी, 5 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से शंकर घोष दूसरी बार विजय हुए है। आज सुबह से ही शंकर घोष को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों की भीड़ भाजपा कार्यालय के बाहर उमड़ पड़ी। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में शंकर घोष का फूलों के गुलदस्ते और मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद शंकर घोष ने कहा कि यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, यह सिलीगुड़ी के आम लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से मुझे प्यार और भरोसा दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य सिलीगुड़ी का समग्र विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार, रोजगार सृजन और नागरिक सेवाओं में वृद्धि करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *