इस मौके पर फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान दयाल राय, समाजसेवी राहुल बर्मन, मानुनी दास, उत्तम सरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व धनतला गांव में भी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जी राम जी योजना के तहत 125 दिनों के कार्य के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाकर सड़क बनाई जाएगी। इस मौके पर पंचायत सदस्य उत्तम सरकार, समाजसेवी राजीव साहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। एक ही दिन फूलबाड़ी के दो इलाकों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।



