सिक्किम में भारी बारिश से तीस्ता का जलस्तर बढ़ा, कालिम्पोंग-दार्जिलिंग मार्ग बंद

सिक्किम,13 जून (नि.सं.)। सिक्किम में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर भूस्खलन हुए है। वहीं, मौतों की भी खबरें आ रही हैं। इस बीच, बुधवार रात से तीस्ता का पानी बढ़ना शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर 2023 की याद कालिम्पोंग के निवासियों को डरा रही है।

जिस तरह से तीस्ता नदी का पानी बढ़ रहा है उससे तीस्ता संलग्न इलाके के लोग चिंतित हैं। तीस्ता का पानी बढ़ने से कालिम्पोंग के तीस्ता बाजार इलाके में बाढ़ आ गई है। वहां तीस्ता का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। पिछले साल विनाशकारी बाढ़ के कारण तीस्ता बाजार इलाके में कई घर बह गये थे। स्थानीय निवासियों को एक बार फिर उसी का डर हैं।

वहीं, उत्तर सिक्किम में कई जगहों पर भूस्खलन हुए है। सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर घर ढहने के अलावा कई लोग लापता हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-10 क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे पहले सिक्किम के यांगगांग में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सिक्किम के मंगन में भारी भूस्खलन हुआ है। दूसरी तरफ, दक्षिण सिक्किम के मेल्ली स्टेडियम में नदी का पानी घुस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetinterbahiscasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişVDCasinoonwinjojobetjojobetmatadorbetmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomcasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes