सिलीगुड़ी, 2 अप्रैल (नि.सं.)। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जमीन गर्म हो चुकी है। अब मतदान में बस कुछ समय बाकी है। इधर, चुनावी सरगर्मी के बीच भक्ति नगर थाना अंतर्गत खोलाचंद फाफरी इलाके में एक साथ तीन देशी बम मिलने से हड़कंप मच गया।
बम की खबर मिलते ही भक्ति नगर थाना की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और इलाके को अपने घेरे में लिया। इसके इसकी सुचना सीआईडी बम स्क्वायड को दी गई। जिसके बाद सीआईडी बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और बमों को बरामद कर तोड़ीबाड़ी नदी किनारे ले जाकर निष्क्रिय किया। बम मिलने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस हाई अलर्ट पर है।





