निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ एसीपी रॉबिन थापा, एसीपी चंदन दास, एसीपी अहिताग्नि चक्रवर्ती, एसीपी सुबीर दत्ता सहित विभिन्न ट्रैफिक गार्ड के ओसी और कई थानों के आईसी व ओसी मौजूद रहे। बिजली विभाग और दमकल विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल हुए।
निरीक्षण की शुरुआत महानंदा विसर्जन घाट से हुई। पुलिस कमिश्नर ने घाट तक पहुंचने वाले रास्तों, श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन के दौरान संभावित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों का भी जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने सेंट्रल कॉलोनी स्थित दुर्गापूजा मंडप का निरीक्षण कर पूजा आयोजकों से बातचीत की। मंडप में प्रवेश और निकासी के दौरान भीड़ तथा यातायात जाम की स्थिति से निपटने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सुब्रत संघ पूजा मंडप, दादाभाई मैदान, रथखोला समेत शहर के कई अन्य पूजा मंडपों का भी निरीक्षण किया गया। दुर्गापूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है।





