गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (26) और गौतम राय (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है, जबकि गौतम राय राजगंज के फाटापुकुर इलाके का निवासी है।
जीआरपी सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। रोककर तलाशी लेने पर उनके स्कूल बैग और ट्रॉली बैग से कुल 60 बोतल बीयर बरामद हुई।
प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाने की बात बताई। इसके बाद जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।





