इसी क्रम में कंचनजंघा स्टेडियम में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट में कुल 16 लड़कों की टीमें और 8 लड़कियों की टीमें हिस्सा लिया हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगामी गुरुवार को खेला जाएगा। विद्यालय की ओर से बताया गया कि डायमंड जुबली वर्ष के दौरान आने वाले दिनों में भी कई अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।





