सिलीगुड़ी, 5 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी एनडीपीएस कोर्ट ने मादक तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश जितेन्द्र गुप्ता की अदालत ने आरोपी उमर फारूक, मोहम्मद अख्तारूल और रतन राय को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और ए -एक लाख रूपये जुर्माना भरने का निर्देश दिया। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त छह महीने जेल में रहने का प्रावधान है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 28/9/2020 में माटीगाड़ा थाना के पुलिस ऑफिसर वासुदेव गुहा 1200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सिटी सेंटर के पास से एक पिकअप वैन से उमर फारूक, मोहम्मद अख्तारूल और रतन राय को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की सिलीगुड़ी एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। मामला चलने के दौरान कोर्ट में 13 लोगों की गवाही दर्ज ली गई। जिसके बाद अदालत ने गवाही और पुलिस चार्ज को देखने के बाद गत शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में तीनों को दोषी करार पाया। इसके बाद आज एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश जितेन्द्र गुप्ता ने अपना फैसला सुनाया।
इस विषय पर सरकारी पक्ष के वकील दिलीप राय ने कहा कि तीन वर्षों के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। जिसमें तीनों को 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की मादक के विरूद्ध लड़ाई की जीत है।
सिलीगुड़ी में मादक तस्करी के मामले में तीन आरोपी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास

Share this story
More from समाचार
सिलीगुड़ीसिलीगुड़: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे पर लगे आरोप
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। पत्नी पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंबिकानगर इलाके की है। इस मामले में पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य कमल बर्मन के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बंद घर से महिला का शव, इलाके में सनसनी
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। देवीडांगा इलाके से रविवार को एक बंद घर के अंदर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान झारी बर्मन (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, झारी बर्मन अपने पति…
उत्तर बंगालबहू से छेड़छाड़ के आरोप में ससुर हिरासत में, राजगंज में मचा हड़कंप
राजगंज, 22 नवंबर (नि.सं.)। अपनी ही बहू के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप एक ससुर पर लगा है। घटना को लेकर भोरेर आलो थाना क्षेत्र में तनाव फैल गया। आरोप है कि बेटे की गैरमौजूदगी में ससुर ने अपनी बहू के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। इसी दौरान बेटे की नजर घटना पर पड़ गई, जिसके बाद…
सिलीगुड़ीसेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, रिभा लामा गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। सेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रिभा लामा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माटीगाड़ा थाने की मदद से पुलिस ने उत्तरायण इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी अदालत…
