सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 38 में सड़क पर मिली गर्भवती महिला, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

सिलीगुड़ी, 29 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 38 के सुकांतनगर इलाके में एक गर्भवती महिला सड़क पर पड़ी मिली। जिसके बाद महिला को सड़क से उठाकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्भवती महिला कई दिनों से इलाके में घूम रही थी। जिसके बाद वार्ड पार्षद दुलाल दत्त के पहल से महिला को स्थानीय एक स्कूल के तरफ से खाना खिलाने की व्यवस्था कर दी गई थी। हालांकि जब भी महिला से घर का ठिकाना पूछा जाता वह नहीं बताती थी।


इधर, आज अचानक महिला के पेट में दर्द होने लगा और वह सड़क पर गिर गई। उसके बाद पार्षद की मदद से महिला को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल आने के बाद महिला ने अपना नाम मालती घोष और पति का नाम रतन घोष बताया। जबकि घर जलेश्वरी इलाके में बताया है। फ़िलहाल महिलाअस्पताल में इलाजरत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *