स्पा पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में स्पा पार्लर की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही थी। खबर मिलते ही पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में छापेमारी की।


बताया गया है क पुलिस को खबर मिली कि सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में कई ब्यूटी पार्लर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसी खबर के आधार पर पानीटंकी चौकी की पुलिस ने आज शाम महिला पुलिस को साथ लेकर शॉपिंग मॉल में अभियान चलाया।हालांकि, इस घटना मेें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से शहर में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। अवैध गतिविधियों को रोकने उद्देश्य से पुलिस द्वारा आज यह अभियान चलाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वालों दिनों में भी ऐसे अभियाल चलाया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *