सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से उग्रवादी संगठन केएलओ के एक उग्रवादी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात को खालपाड़ा से अविनाश राय नामक युवक को पकड़ा गया। असम का रहने वाला अविनाश राय कई महीनों से खालपाड़ा में मजदूर के वेश में काम कर रहा था। यहां आरोपी का व्यवसायियों से रुपये उगाही करने की योजना थी।
एसटीएफ का अनुमान है कि उसके साथ कई अन्य लोग सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल में घुसे है। एसटीएफ की उत्तरबंग शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार रात को उसे खालपाड़ा से गिरफ्तार किया है। उससे जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।
आज एसटीएफ ने अविनाश को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लेने का अनुरोध किया है। एसटीएफ के डीएसपी सुदीप भट्टाचार्य ने कहा कि केएलओ के एक युवक
