सिलीगुड़ी, 15 जनवरी(नि.सं.)। एसटीएसएसईयू संगठन ने सिलीगुड़ी बीएसएनएल कार्यालय में महाप्रबंधक को छह सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। मालूम हो कि कर्मचारी करीब 20 साल से बीएसएनएल कार्यालय में काम कर रहे हैं। पहले कर्मचारियों का वेतन केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत दिया जाता था। लेकिन अचानक टेंडर बदल दिया गया है। साथ ही अवैध तरीके से कर्मचारियों की छटनी भी कर दी गयी। इससे कर्मचारी नाराज हो गये। उन्होंने दावा किया कि न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत टेंडर कर कर्मचारियों का वेतन दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। इस दिन एसटीएसएसईयू के कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर सिलीगुड़ी बीएसएनएल कार्यालय में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
छह सूत्री मांगों को लेकर एसटीएसएसईयू ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बार डांसर की रहस्यमय मौत, वार्ड-40 के किराए के मकान से शव बरामद
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 में इस्कॉन मंदिर के पास एक बार डांसर युवती की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह पंजाब की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी के एक बार में बार डांसर के रूप में काम करती थी। जानकारी के अनुसार…
सिलीगुड़ीसेवक रोड के शॉपिंग मॉल में एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर कई रेस्टोरेंट बंद रखने के निर्देश
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल में मौजूद विभिन्न रेस्टोरेंट और पब में जलपाईगुड़ी के एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस अभियान के दौरान कई रेस्टोरेंट और पब में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वास्थ्य संबंधी नियमों में कई अनियमितताएं सामने आने का आरोप…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तीन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; करीब 3 लाख के जेवर बरामद
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। शहर में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं की जांच करते हुए भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटनाओं से जुड़े करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवनीत कुमार गुप्ता (27)…
सिलीगुड़ीकच्चे माल की बढ़ती कीमतों के बीच पूजा की तैयारियों में जुटे सिलीगुड़ी की कुम्हारटोली के मूर्तिकार
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। पूजा का मौसम शुरू होने के साथ ही सिलीगुड़ी की कुम्हारटोली में चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि इस व्यस्तता के बीच मूर्तिकारों की चिंता भी बढ़ रही है। प्रतिमा बनाने वाली मिट्टी से लेकर बांस, सुतली, कपड़ा, रंग और सजावटी सामान तक लगभग सभी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे मूर्तिकार पर आर्थिक…
