बताया जाता है कि मिताली मालाकार ने पार्टी के कुछ सदस्यों और भाजपा नेताओं के एक वर्ग पर विपक्षी पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें पद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस घटनाक्रम को अपमानजनक बताते हुए प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था।
मिताली मालाकार के इस्तीफे के बाद डाबग्राम-2 अंचल में भाजपा की आंतरिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। पार्टी के भीतर मतभेद और गुटबाजी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई थी।
इसी बीच बुधवार को सुमति राय को डाबग्राम-2 अंचल की नई प्रधान चुना गया। अब उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन के अंदरूनी मतभेदों को किस तरह दूर किया जाता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।





