सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से कर्सियांग जाते समय रोहिणी रोड पर ट्रक चालक पर एक यात्री वाहन चालक की पिटाई करने का आरोप लगा है।
घटना के विरोध में तराई चालक संगठन के सदस्यों ने गुरुवार सुबह से सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग मार्ग पर छोटे वाहनों को रोक कर दार्जिलिंग मोड़ से सटे ट्रक स्टैंड पर अपने वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोपी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित चालक माणिक बनिक बुधवार सुबह पर्यटकों को लेकर सिलीगुड़ी से कर्सियांग जा रहे थे। आरोप है कि रोहिणी रोड पर कारगिल दारा के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक चालक ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया। फिर वाहन को रोक कर अन्य ट्रक चालकों के साथ मिलकर माणिक की पिटाई कर दिया। उस समय माणिक की वाहन में कई पर्यटक सवार थे। घटना के बाद माणिक को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्होंने कर्सियांग पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, घायल चालक के परिवार का आरोप है कि शिकायत के 24 घंटे बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
तराई ड्राइवर्स ऑर्गनाइजेशन के सचिव महबूब खान ने कहा, हम सुरक्षित काम करना चाहते हैं। लेकिन अब सड़क पर गाड़ी चलाना खतरनाक हो गया है। अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
दूसरी ओर, घायल चालक की पत्नी रीना तमांग ने कहा, मेरे पति को बिना कुछ गलती के पीटा गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।
तराई चालक संगठन ने चालक की कथित पिटाई के आरोप में किया विरोध प्रदर्शन

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीडॉली इन होटल की छत पर अवैध कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण का आरोप, सिलीगुड़ी नगर निगम ने शुरू की जांच
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विधान रोड स्थित डॉली इन होटल की छत पर कथित रूप से बिना अनुमति कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने होटल में अभियान चलाया। इसी दौरान छत पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल को लेकर मामला सामने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: जेल से बाहर आते ही फिर चोरी का आरोप, टैब चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जेल से बाहर आने के महज कुछ दिनों बाद ही दोबारा चोरी के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पीयूष साहा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी हुआ टैब भी बरामद किया गया…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा में अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, बहुमंजिली इमारत का हिस्सा तोड़ा
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 26 नंबर वार्ड के बाबूपाड़ा स्थित आलो चौधरी मोड़ इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एक बहुमंजिली इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल देखने को मिली। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, संबंधित बहुमंजिली इमारत में…
सिलीगुड़ीशिक्षक दिवस पर गुरु के घर पहुंचे मंत्री शंकर घोष, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने अपने बचपन के शिक्षक सुखमय दास के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित किया। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर मंत्री ने अपने गुरु को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। लंबे समय बाद अपने पूर्व छात्र को…
