ट्रेन से 9 लाख के पुराने बंद नोट बरामद, एनजेपी जीआरपी ने एक को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 अगस्त  (नि.सं.)। एनजेपी जीआरपी की एसओजी टीम ने ट्रेन के जरिए पुराने बंद नोटों की कथित तस्करी का खुलासा करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (30) के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला बताया गया है। आरोपी के पास से करीब 9 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। आरोपी असम से कोलकाता जा रही सराईघाट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी के दौरान उसके बैग से पुराने नोटों के कई बंडल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ये नोट कोलकाता पहुंचाने थे। हालांकि, नोट किसने दिए और किसे सौंपने थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। जीआरपी पूरे नेटवर्क और पुराने नोटों की कथित तस्करी के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes