सिलीगुड़ी के संतोषी नगर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया मां संतोषी जन्मोत्सव

सिलीगुड़ी , 29 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर-5 स्थित संतोषी नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां संतोषी जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मां संतोषी की पूजा-अर्चना की।

संतोषी नगर जनसेवा समिति, सिलीगुड़ी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही विभिन्न पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां संतोषी की पूजा कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां संतोषी जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन-संध्या, सम्मान समारोह सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes