ईस्टर्न बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से एक गंभीर

सिलीगुड़ी, 29 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। ढाकेश्वरी काली मंदिर के पास एक वाहन की चपेट में आने से शिवु साहा नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ईस्टर्न बाईपास स्थित ढाकेश्वरी काली मंदिर के पास शिवु साहा की दुकान और घर है। बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद वाहन उनके ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिवु साहा को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes