सिलीगुड़ी, 4 दिसंबर (नि.सं.)। एनएफ रेलवे वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर एनजेपी में तनाव फैल गया। बताय जा रहा कि आज सुबह से ही चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी। अचानक एक महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप के बाद रेलवे एम्प्लाइज यूनियन और रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों में नोकझोंक और धक्का मुक्की शुरू हो गई। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की एक महिला सदस्य का आरोप है कि वह लोगों से बात कर रही थी। तभी दूसरे ट्रेड यूनियन का एक पोलिंग एजेंट बाहर आया और मुझे धमकी देने लगा। वह पोलिंग एजेंट खुद लोगों को बुला कर वोट देने के लिए ले जा रहा था। जब उन्होंने इसका प्रतिवाद किया तो उक्त पोलिंग एजेंट ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
उधर, मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव परितोष पाल ने महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एम्प्लाइज यूनियन चुनाव हारने के डर से यह आरोप लगा रहा है।
एनएफ रेलवे वर्कर्स यूनियन चुनाव को लेकर एनजेपी में तनाव

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, रिभा लामा गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। सेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रिभा लामा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माटीगाड़ा थाने की मदद से पुलिस ने उत्तरायण इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी अदालत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी गाड़ी; चालक घायल
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत मल्लागुड़ी स्थित एनबीएसटीसी डिपो के सामने देर रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जबकि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवतियों समेत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, अपना श्याम परिवार की अनूठी पहल
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। इंसानियत और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपना श्याम परिवार की ओर से रविवार को सिलीगुड़ी में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जाजोदिया मार्केट, एस.एफ. रोड में आयोजित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य…
सिलीगुड़ी से मायापुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मंत्री आनंदमय बर्मन ने किया उद्घाटन
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। उत्तर बंगाल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिलीगुड़ी से सीधे सरकारी बस से नदिया जिले के नवद्वीप स्थित मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचा जा सकेगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की ओर से सिलीगुड़ी-मायापुर सीधी बस सेवा शुरू की गई है।…
