खोरीबाड़ी में डंपर और टैंकरों का आतंक, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

खोरीबाड़ी, 17 फरवरी(नि.सं)। खोरीबाड़ी में राज्य सड़क पर डंपर और टैंकरों की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोगों की नींद उड़ी हुई है। भारी वाहनों के कारण इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से हाइट बार लगाया गया है और 15 टन से अधिक वजन वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद रात होते ही डंपर और टैंकर धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ते नजर आते है।
बताया गया कि बीती देर रात डंपरों की लंबी कतार के कारण एक एंबुलेंस रास्ते में फंस गई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने डंपर रोककर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन देकर काफी देर बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 टन से अधिक वजन वाले वाहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे है। स्पीड ब्रेकर को भी नजरअंदाज कर तेज रफ्तार में डंपर चलाए जाते है, जिससे रातभर शोर रहता है और सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी खतरे में पड़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *