जलपाईगुड़ी में शिक्षकों का मैजिक वैन दुर्घटना का शिकार, कई घायल

जलपाईगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं)।  जलपाईगुड़ी में उच्च माध्यमिक परीक्षा में ड्यूटी देने जा रहे शिक्षकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह बालापाड़ा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर घटी है।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक एक मैजिक वैन में सवार होकर जलपाईगुड़ी से मयनागुड़ी जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आ रही एक चारपहिया वाहन ने मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई शिक्षक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने टक्कर मारने वाली चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ कर दिया। वहीं, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *