25 जनवरी को सिलीगुड़ी में आयोजित होगी सिलीगुड़ी मैराथन-2026

सिलीगुड़ी,18 दिसंबर (नि.सं)।  सिलीगुड़ी कॉलेज एवं सिलीगुड़ी मैराथन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 जनवरी 2026 को सिलीगुड़ी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सिलीगुड़ी कॉलेज में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने मैराथन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी मेयर रंजन सरकार, सिलीगुड़ी कॉलेज प्रशासन के प्रतिनिधि तथा सिलीगुड़ी मैराथन कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष मैराथन तीन श्रेणी हाफ मैराथन, ड्रीम रन और स्पेशल चाइल्ड रन आयोजित की जाएगी। हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये रखा गया है। यह दौड़ 21.100 किलोमीटर की होगी, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। दौड़ की शुरुआत सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान से होगी और वेनस मोड़, सेवक मोड़, मल्लागुड़ी मोड़, चंपासारी मोड़ होते हुए चेकपोस्ट, ईस्टर्न बाईपास, फुलेश्वरी मोड़, अग्रणी संघ और गोपाल मोड़ पार कर तराई स्कूल मैदान में समाप्त होगी। इस श्रेणी में पुरस्कार राशि इस प्रकार है। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रुपये, पंचम पुरस्कार 10 हजार रुपये है। इसके अलावा छठे से दसवें स्थान तक आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, ड्रीम रन में 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इसका प्रवेश शुल्क 20 रुपये रखा गया है। दौड़ सिलीगुड़ी कॉलेज से शुरू होकर वेनस मोड़ फ्लाईओवर, एनटीएस मोड़ और दादाभाई मोड़ होते हुए तराई स्कूल मैदान में समाप्त होगी। इस श्रेणी में कुल पांच नकद पुरस्कार रखे गए है।

स्पेशल चाइल्ड रन सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर में ही शुरू और समाप्त होगी। इस श्रेणी में भाग लेने वाले 10 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष सिलीगुड़ी मैराथन में कुल 2 लाख 50 हजार 500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। मैराथन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwincasiveratophillbetmobilbahisjojobetjojobet girişStarzbetStarzbetkargabetCasibomcasibomholiganbetStarzbetStarzbetgrandpashabetsupertotobetxslotcasinoroyaltipobetbetwild girişchild pornesrar satın algrandpashabetholiganbetcasibomcasibomgrandpashabet güncel girişholiganbet girişmatbet güncel girişvdcasino girişcasibomjojobetromabet girişmatbetimajbetsekabetmarsbahisamgbahiscasinowonbetplaycasinoroyalteosbetbahiscasinobetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetcasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes