तिरंगा मास्क की बिक्री पर स्वयंसेवी संस्था ने जतायी आपत्ति

सिलीगुड़ी, 11 अगस्त(नि.सं.)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों में मास्क का उपयोग किया जाना भी शामिल है। बाजारों में विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी हो रही है।


पिछले कुछ दिनों से बाजारों में ‘तिरंगा मास्क’ भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। लेकिन सिलीगुड़ी के एक स्वयंसेवी संस्था ने ऐसे मास्क की बिक्री पर आपत्ति जतायी है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि तिरंगा मास्क बाजारों में नहीं बेचा जाएगा। आम लोग कुछ दिनों तक मास्क का उपयोग करने के बाद इसे फेंक देते हैं, तिरंगा मास्क का इस्तेमाल करके उसे फेंक देना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा।

आज स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने शहर के विभिन्न बाजारों में तिरंगा मास्क बेचते हुए देखा।इसके बाद वे लोग पुलिस के पास गये। बाद में प्रशासन से अनुमति लेकर संस्था की ओर से बाजारों में अभियान भी चलाया गया।


आज संस्था के सदस्यों ने व्यवसासियों को चेतावनी दी है। बताया गया है कि उनका यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने व्यवसायियों से तिरंगा वाला मास्क न बेचने का आवेदन किया है। साथ ही आम लोगों से इस मास्क का इस्तेमाल न करने के लिये अपील की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *