नगर निगम सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित संतोषी नगर की 1 नंबर गली में बिना स्वीकृत नक्शे के तीन मंजिला मकान का निर्माण किया गया था। आरोप है कि निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इससे पहले नाले के ऊपर किए गए निर्माण के एक हिस्से को भी तोड़ा गया था।
इसके बावजूद निर्देश का पालन नहीं होने पर नगर निगम ने अदालत का रुख किया। अदालत से निर्देश मिलने के बाद शनिवार को बुलडोजर चलाकर सुरेंद्र साहनी के उक्त अवैध बहुमंजिला भवन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि बिना अनुमति निर्माण और सरकारी बुनियादी ढांचे पर अवैध कब्जे के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




