सिलीगुड़ी, 14 मार्च (नि.सं.)। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अक्षय कुमार मैत्र संग्रहालय की पहल पर दो दिवसीय मेगा म्यूजियम प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक सिक्के, ब्रिटिश काल के स्टांप पेपर, पेंसिल में लघु चित्र, टेराकोटा कला प्रदर्शनी, मेदिनीपुर के हस्तशिल्प सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न लोगों की संस्कृति को स्टालों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस दिन प्रदर्शनी में सिलीगुड़ी समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर संग्रहालय के पर्यवेक्षक डॉ. मलय साहा ने कहा कि दो दिवसीय मेगा म्यूजियम प्रदर्शनी में पहाड़ और मैदानी लोगों की विलुप्त होती संस्कृति को उजागर किया गया है। इसके माध्यम से शोधकर्ता अपना काम और शोध कर सकते है।
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मेगा म्यूजियम प्रदर्शनी का आयोजन

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में लोन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,18 नवंबर (नि.सं.)। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मानिक पाल है। आरोप है कि महिला के दस्तावेज और मोबाइल ओटीपी का इस्तेमाल कर उसके नाम पर 82,900 रुपये का आईफोन-17 लोन करवाया गया, जबकि…
सिलीगुड़ीपारिवारिक विवाद के बीच अवैध निर्माण का खुलासा, सिलीगुड़ी नगर निगम ने चलाया बुलडोजर अभियान
सिलीगुड़ी, 18 नवंबर। (नि.सं.) पारिवारिक विवाद के चलते एक मकान में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। एक भाई की शिकायत के आधार पर जांच में जुटे सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों ने मकान के विभिन्न हिस्सों में निर्माण संबंधी कई अनियमितताएं पाई। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी कर बुधवार को नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण तोड़ने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में चावल लदे ट्रक को रोककर चालक से मारपीट और रंगदारी का आरोप, दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 17 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ पर दूसरे राज्य से आए चावल लदे ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिजीत सिंह और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों…
सिलीगुड़ीसीमा पर पिता की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मंच पर बेटी की कामयाबी, ‘मिस यूनिवर्सल इंडिया 2026’ का खिताब जीतकर निहारिका ने बढ़ाया उत्तर बंगाल का मान
सिलीगुड़ी, 17 नवंबर (नि.सं.)। पिता के कंधों पर देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, तो बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर परिवार और पूरे उत्तर बंगाल का नाम रोशन किया है। सिलीगुड़ी के बैकुंठपुर पल्ली की रहने वाली निहारिका बर्मन की सफलता की कहानी आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है।…
