व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज,1 अक्टूबर (नि.सं.)। एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम कृष्ण बर्मन है।वह माटीागड़ा के पतिरामजोत इलाके का निवासी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह बागडोगरा मोड़ इलाके में एक बरगद के पेड़ से उक्त व्यक्ति का लटकता शव देखा।


इसके बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया। बताया गया है कि घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *