वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने वर्तमान निगम बोर्ड का किया आलोचना

सिलीगुड़ी,13 सितंबर (नि.सं.)। विकास के वादे करने वाले वर्तमान सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड लोगों को धोखा दे रहे है। वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने यह कटाक्ष किया। सोमवार को अशोक भट्टाचार्य और सीपीएम के जिला सचिव जिबेश सरकार ने पत्रकार सम्मेलन करते हुए कहा कि दार्जिलिंग जिला वाम मोर्चा के तरफ से 15 सितंबर को महकमा परिषद अभियान किया जायेगा।


वहीं, 23 सितंबर को नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, अशोक भट्टाचार्य ने वर्तमान सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड के कार्यों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड सिर्फ बड़े-बड़े वादे कर रहा है और लोगों को धोखा दे रहा है, कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।

वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने अशोक भट्टाचार्य की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया और उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO