सिलीगुड़ी,13 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड 43 के प्रकाश नगर इलाके के एक गैरेज में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि गैरेज में लगी आग ने बगल में लोहे के फर्नीचर के एक गोदाम को भी अपने जद में ले लिया। इस आगजनी में गैरेज में दो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन इंजन मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी है। दमकल विभाग और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 43 में एक गैरेज में लगी भीषण आग से मची हड़कंप

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जिम से 40 किलो की वजन प्लेट चोरी, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 13 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पत्ती कॉलोनी स्थित एक जिम से 40 किलो वजन की प्लेट चोरी करने के आरोप में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हराधन कर्मकार (35) के रूप में हुई है। वह पत्ती कॉलोनी के रोड नंबर-2 का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से…
सिलीगुड़ीनाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, प्रधान नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 13 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, नाबालिगा का आरोप है कि उसका पिता लंबे…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा समितियों को मिला एक-एक लाख रुपये का सरकारी अनुदान
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिलीगुड़ी में विभिन्न पूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। सिलीगुड़ी थाने के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने चेक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये का अनुदान सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस के…
सिलीगुड़ीबकाया डेढ़ करोड़ रुपये के आयकर की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी के रिसॉर्ट पर कुर्की का नोटिस
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बकाया आयकर की वसूली को लेकर आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज बकाया टैक्स की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी स्थित मां शारदा रेसिडेंसी रिसॉर्ट की अचल संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आयकर विभाग के अनुसार, व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर…
