सिलीगुड़ी के 40 नंबर वार्ड में सिक्किम के युवक का फंदे से लटका शव बरामद

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के बांसझाड़ मोड़ इलाके में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राहुल छेत्री के रूप में हुई है, जो सिक्किम का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राहुल पिछले कुछ महीनों से यहां किराए पर रह रहा था और एक नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण ले रहा था। मंगलवार रात मकान मालिक ने उसे कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत भक्ति नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस केंद्रीय बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *