नक्सलबाड़ी, 28 नवंबर(नि.सं)। घर के पास बांस झाड़ से मूक-बधिर युवक का फंदे से झूलता शव बरमाद किया गया है। युवक की पहचान रंजन रॉय (19) के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी के ढकनाजोत का रहने वाला था। परिवार सूत्रों के मुताबिक, युवक बचपन से ही मूक-बधिर था। करीब 10 साल पहले उसकी मां की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में था। युवक घर पर अपने पिता के साथ रहता था। आज सुबह एक स्थानीय लोग ने युवक को उसके घर के पास बांस झाड़ में फंदे से लटका हुआ देखा। बाद में परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। इस घटना से इलाके में मातम छा गया है।
नक्सलबाड़ी में बांस झाड़ से मूक-बधिर युवक का फंदे से झूलता शव बरमाद

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीएनजेपी रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ रेल जनसंवाद, यात्रियों ने उठाई साफ-सफाई, पेयजल और टिकट बुकिंग की समस्याएं
सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। एनजेपी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं को सुनने उनके समाधान के उद्देश्य से रेल जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को सुना। इस दौरान एडीआरएम अजय सिंह, आरपीएफ, स्टेशन मैनेजर सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यात्रियों ने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के नवीन संघ की काली पूजा इस बार 56वें वर्ष में, प्राचीन जीवनशैली और संस्कृति पर आधारित होगी थीम
सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। मां श्यामा के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इसी बीच सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 15 स्थित नवीन संघ ने खूंटी पूजा के साथ इस वर्ष की काली पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पूजा अपने 56वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। पूजा की मुख्य थीम में प्राचीन जीवनशैली…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जारी, अब तक 286 प्रतिमाओं का विसर्जन
सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बुधवार दोपहर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी तैनात हैं। सिलीगुड़ी के लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर गुरुवार सुबह तक घरों और विभिन्न क्लबों की कुल 286 दुर्गा प्रतिमाओं का…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में महिलाओं से अभद्रता और दो युवकों पर हमला, एक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गापूजा की अष्टमी की रात सिलीगुड़ी में महिलाओं के साथ अभद्रता और विरोध करने पर दो युवकों की पिटाई के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष साहा के रूप में हुई है। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश…
