ड्यूटी के दौरान आर्मी ट्रक की टक्कर से कांस्टेबल घायल, अस्पताल में भर्ती

सिलीगुड़ी , 21 फरवरी (नि.सं)। ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम दार्जिलिंग मोड़ इलाके में हुई, जब एक आर्मी ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमित उरांव को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कांस्टेबल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत बरामद कर माटीगाड़ा स्थित एक गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल कांस्टेबल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल आर्मी वाहन को जब्त कर लिया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *