ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाली संस्था से चोरी हुए 15 मोबाइल फोन बरामद

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं)। प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाले संस्था से चोरी हुई 8 लाख रुपये की 15 मोबाइल फोन बरामद कर ली है। इस विषय में प्रधान नगर थाना के आईसी बीडी सरकार ने कहा कि गत  18 तारीख को थाने में ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाली संस्था के प्रबंधन द्वारा एक चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। संस्था के तरफ से बताया गया था कि गोदाम की खिड़की तोड़ कर 15 नामी-धामी ब्रांड के मोबाइल फोन चोरी हो गई है। जिसका बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपए के आसपास है। इस घटना के बाद प्रधान नगर थाना की पुलिस ने जांच के दौरान संस्था के दो कर्मचारी सुमीर चौधरी और रोहित भगत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को 19 तारीख को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपियों के बयान के आधार पर बीती रात प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सुमीर चौधरी के घर से चोरी हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बताया गया है कि दोनों उक्त संस्था में करीब 3 वर्षों से डिलीवरी बॉय का काम कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *