राजगंज, 14 फरवरी(नि.सं.)। राजगंज में रायसाहेब ठाकुर पंचानन वर्मा की 161 वीं जयंती मनाई गई। शनिवार को राजगंज ब्लॉक के मझियाली ग्राम पंचायत के मेहंदीगछ में करतोया नदी के किनारे चैरी खाड़ी में मनाया गया। इस दिन क्षत्रिय राजबंशी कुलगुरु कुलशिष्य और भक्त समाज सेवा संस्थान की ओर से ठाकुर पंचानन वर्मा की मूर्ति पर माला पहनाकर और फूल चढ़ाकर यह दिन मनाया गया। इस मौके पर कुलगुरु कुलशिष्य और भक्त समाज सेवा संस्थान की जलपाईगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष करुणाकांत अधिकारी, तोयल सिंह रॉय, भूपेन चंद्र रॉय और अन्य लोग मौजूद थे।
