सिलीगुड़ी में होली के दो दिन में 44 लोगों का कटा चलान, शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में 190 हुरदंगबाज गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 मार्च (नि.सं)। रंगों का त्यौहार होली इस साल सिलीगुड़ी में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। पूरे शहर में छिट पूट घटना के अलावा कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि, होली के इन दो दिन में शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में करीब 190 हुरदंगबाज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ड्रंक एंड ड्राइव के तहत 44 लोगों का चालान भी काटा गया है।
इस बार होली को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। वहीं, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ट्रैफिक विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद थी। इस बार होली के दो दिन यानी 3 और 4 मार्च को ट्रैफिक विभाग ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाते हुए शराब पी कर वाहन चलाने के आरोप में 44 लोगों का चालान काटा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर, डीसीपी राकेश सिंह, डीसीपी ट्रैफिक काजी शम्मशुद्दिन अहमद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद विनस मोड़ और अन्य संवेदनशील इलाकों में निगरानी करते नजर आए। कमिश्नर सी सुधाकर ने अपने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाके का मुआयना किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। वहीं, शहरवासी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ होली खेलते नजर आए। बाजारों में रंग-बिरंगी गुलाल की धूम रही और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। होली के दौरान प्रशासन और लोगो के आपसी सहयोग से सिलीगुड़ी ने एक बार फिर देश के सामने सांप्रदायिक सौहार्द और शांति का उदाहरण पेश किया है। इस विषय पर डीसीपी राकेश सिंह ने बताया कि होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। हालांकि, होली के इन दो दिन में शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में करीब 190 हुरदंगबाज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ड्रंक एंड ड्राइव के तहत 44 लोगों चालान भी काटा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *