सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 23 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमिटी की ओर से सिलीगुड़ी पार्क के सामने एक कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। वार्ड की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए महिलाओं के हाथों में हाथों में गुलाब और चॉकलेट दी गई।
वार्ड के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने राहगीर महिलाओं और माइकल मधुसूदन विद्यापीठ के शिक्षकों को संबर्द्धना दी।इस मौके पर वार्ड की महिला पार्षद लक्ष्मी पाल व सामेत गणमान्य लोग मौजूद थे। पार्षद लक्ष्मी पाल ने वार्ड की महिलाओं को बधाई दी और सभी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

