सिलीगुड़ी, 26 नवंबर (नि.सं.)। नदियों की संपदा गैरकानूनी रूप से लूटी जा रही है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न नदियां अपना अस्तित्व खोते जा रही है। गैर कानूनी रूप से चल रहे नदियों से बालू-पत्थर के खनन के कारण राज्य सरकार को रॉयल्टी में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हॉल ही में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन से गैर कानूनी रूप से नदियों से खनन पर लगाम लगाने की निर्देश दी थी। जिसके बाद से पुलिस नदियों पर खास नजरदारी बढ़ा दी है। जिसके वाबजूद भी सरकारी निर्देशिका कि अभेलना कर रात के अंधेरे में नदियों से अवैध खनन की जा रही है।
इसी के मद्देनजर भक्ति नगर थाना के आईसी ने अपनी टीम के साथ बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए देर रात डॉन बॉस्को मोड़ पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक बालू लदी एक पिकअप को जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक का नाम विजय राय बताया गया है। पुलिस ने गैरकानूनी रूप से नदी की संपदा चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर आज चालक को जलपाईगुड़ी अदालत भेजा है।